महासमुंद

महासमुंद कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ने जिला एवं ब्लॉक के कार्यकारिणीयों को किया तत्काल प्रभाव से भंग

महासमुंद(काकाखबरीलाल)।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने पूर्व की जिला कार्यकारिणी एवं समस्त ब्लाक कार्यकारणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दी है ,डॉ रश्मि चंद्राकर ने काकाखबरीलाल से ख़ास बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मिली निर्देश के अनुसार कार्यकारिणी का नया चयन होना है इसलिए वर्तमान के जिला कार्यकारिणी एवं ब्लाक कार्यकारिणी को भंग किया गया है

श्रीमती चंद्राकर ने चर्चा में आगे कहा कि नए कार्यकारिणी गठन में युवाओं एवं महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया जाएगा, लगभग 8-10 दिन के भीतर मंथन कर कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!