मुखबिर की सूचना पर सरायपाली पुलिस की कार्यवाही, 80 लीटर महुआ शराब जप्त कर 2 आरोपी पर अपराध दर्ज

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति मेघा टेमभुलकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विकास कुमार पाटले के मार्गदर्शन में क्षेत्र में लगातार अवैध जुआ,शराब पर लगातार नजर रखी जा रही है एवं सतत कार्यवाही किया जा रहा है कि दिनांक 24/06/2020 को जरिए मुखबिर सूचना पर आरोपी सेतराम पिता घासीराम भोई उम्र 40 साल एवं बंदोबस्त भोई पिता तिलक राम भोई उम्र 40 साल दोनो निवासी ग्राम अमरकोट के द्वारा एक बिना नंबर मोटर साइकिल एच एफ डीलक्स में दो सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर झिल्ली में 40-40 लिटर कुल 80 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 8000 रुपये को अवैध रूप से परिवहन करते पाये जाने पर उक्त शराब एवम मोटर साइकिल कीमती 45,000 रुपये जुमला कीमती 53,000 रुपये को ज़ब्त कर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 228/2020 धारा 34(2)आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.





























