पिथौरा

पिथौरा : खेत में सुअर के हमले से युवक घायल

पिथौरा (काकाखबरीलाल) जिले के पिथौरा वन क्षेत्र में एक जंगली सुअर के हमले से एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार ठाकुरदिया कला ग्राम बेरला निवासी रोहित कंवर (60) सोमवार की सुबह अपने खेत गए थे। इसी दौरान जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए।
व्यक्ति ने जैसे-तैसे अपनी जान बचायी। ग्रामीणों की मदद से वाहन 112 मे रोहित कंवर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां लेि प्रारंभिक ईलाज के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद रिफर किया गया। जिसका ईलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!