बी.एस.सी. भाग-दो व तीन जन्तुविज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 15 व 16 को

काकाखबरीलाल,सरायपाली। स्व. राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली बी.एस.सी. भाग -दो के जन्तु विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 16 फरवरी को संपन्न होगी. उक्त तिथि में महाविद्यालय के समस्त नियमित छात्र-छात्राओं को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक तथा अमहाविद्यालयीन एवं भूतपूर्व छात्र-छात्राओं को 12 बजे से 03 बजे तक निर्धारित समय में अपने अपने प्रायोगिक रिकार्ड व किट के साथ महाविद्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है.
इसी प्रकार बी.एस.सी. भाग -तीन जन्तु विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 15 एवं 16 फरवरी 2019 को संपन्न होगी. बी.एस.सी. भाग तीन के समस्त नियमित छात्र-छात्राओं को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक तथा महाविद्यालय के समस्त अमहाविद्यालयीन एवं भूतपूर्व छात्र-छात्राओं को दोपहर12 बजे से 3 बजे तक निर्धारित समय पर अपने प्रायोगिक रिकार्ड व किट के साथ महाविद्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है. उक्त परीक्षाओं में भाग लेने वाले जिन अमहाविद्यालयीन एवं भूतपूर्व छात्र-छात्राओं ने अपना प्रायोगिक रिकार्ड अभी तक संबंधित विषय शिक्षकों से जांच नहीं करवायें हैं उन्हें तत्काल अपना प्रायोगिक रिकार्ड जांच अनिवार्य रूप से करवाने के लिए निर्देशित किया गया है.



























