महासमुंद: तु कौन होता है मना करने वाला कहते पिटाई

महासमुंद। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है। छगन सेन ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर 07 महासमुंद में रहने वाला है कक्षा 07 तक पढाई किया है ड्राईवरी का काम करता है दिनांक 18/11/2025 के काम से आने के बाद रात्रि करीबन 10:40 बजे शिव चौक पर बैठा था तभी नयापारा महासमुंद का समीर खान आया और गाली गलौज कर रहा था मना किया तो तु कौन होता है मना करने वाला बोलते हुये करण रामटेके व अन्य को बुलाकर हाथ मुक्का से मारपीट कर समीर खान किसी ठोस वस्तु से बांये पैर में मारा है। अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट करने से चेहरा,सिर, बांये पैर, दांये कान में चोट लगी है। घटना को साथ बैठे प्रहल्लाद साहू, विक्की चौधरी , माधव देखे सुने है। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















