बसना

बसना: हाथ मुक्का डंडे से पिटाई मामला हुआ दर्ज

बसना@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है। मधुलिका सिंह ने पुलिस को बताई कि वह ग्राम जगदीशपुर में रहती है कक्षा 11 वीं तक पढाई की है गृहणी का काम करती है।  दिनांक 14/11/2025 को शाम करीबन 04 बजे अपने घर में थी उसी समय पंकजनी सिंह अपने बच्चों एवं अन्य बच्चों के साथ साउंड बाक्स में ऊंची आवाज में गाना चलाकर डांस सिखा रही थी स्वयं के  द्वारा गांव के उत्तम साहू को बुलाकर ऊंची आवाज में गाना चलाने से मना करने भेजा था जिसे पंकजनी द्वारा स्वयं एवं  पति व बेटी को  अश्लील गाली गलौच करते हुये हाथ व डंडा से मारपीट की है कुछ देर बाद  अपने पति और बेटी के साथ दुसरे मोहल्ले में गये थे उसी समय बेटा निशित सिंह आया और  अश्लील गाली गलौच करते हुये  स्वयं कोऔर  पति व बेटी को हाथ मुक्का व डण्डा से मारपीट किया है मारपीट करने से  बांये पैर, दाहिने हाथ व चेहरा में चोट लगा है व  पति व बेटी को भी चोट लगा है। घटना को आशा बारीक व अन्य लोग देखे व सुने हैं।  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!