सरायपाली

एकल,युगल,सामुहिक नृत्य एवं गीत,नाटक,एकांकी,भाषण सहित विविध गतिविधियों के समावेश ने सेजेस सरायपाली के बाल दिवस को बनाया ख़ास…

काकाखबरीलाल@सरायपाली। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सरायपाली में प्राचार्य प्रदीप नारायण सेठ के नेतृत्व में 14 नवंबर 2025 को “बाल दिवस” के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
एकल,युगल,सामुहिक नृत्य एवं गीत,नाटक,एकांकी,भाषण सहित विविध गतिविधियों के समावेश ने सेजेस सरायपाली में आयोजित बाल दिवस को ख़ास बनाया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य,शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा संयुक्त रूप से पूजन अर्चन के साथ प्रारंभ हुआ तथा इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी कला कौशल का बखूबी प्रदर्शन किया जिसमें आस्था साहू,प्रत्युषा एवं श्रेया कुशवाहा, राधिका डडसेना,अभिवादन प्रधान एवं ग्रुप,कनक पाण्डेय,नव्या एवम् ग्रुप, कोमल साहू,बीना पटेल एवं ग्रुप,केविका अग्रवाल,विमल एवं ट्विंकल ने नृत्य कला का उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। प्रियांशी शर्मा एवं अपूर्वा साहू ने सुमधुर गीत प्रस्तुत किया। तनुष्का नायक एवं ग्रुप ने

“बेटी बचाओ” ड्रामा का मार्मिक मंचन किया एवं आस्था साहू ने बाल दिवस के संदर्भ में भाषण दिया।
बाल प्रतिभाओं के सम्मान एवं बेहतरीन अवसर मुहैया कराने, बाल दिवस के सफ़ल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापन छात्र संघ अध्यक्ष भारती पटेल द्वारा किया गया।
बाल दिवस के अवसर पर सेजेस प्राचार्य प्रदीप नारायण सेठ,व्याख्याता लता साहू,रेखा पुरोहित,नरेश पटेल,हरीश चौधरी ने उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों का मार्ग प्रशस्त किया।
व्याख्याता हरीश चौधरी की कविता का विद्यार्थियों ने खूब तालियों से स्वागत किया।
सेजेस प्राचार्य प्रदीप नारायण सेठ ने संबोधित करते हुए कहा कि टीम भावना से आयोजित यह बच्चों के लिए महत्वपूर्ण प्रोग्राम है,जिसमें सबको समान अवसर मुहैया कराने के लिए हम सभी अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हैं और बच्चों को आगे बढ़ाने सार्थक पहल करते हैं। उन्होंने बाल दिवस के संदर्भ में इसके इतिहास,उद्देश्य आदि से बच्चों को सारगर्भित जानकारियों देते हुए अवगत कराया।
बाल दिवस को रोचक बनाने के लिए व्याख्याता सुब्रत प्रधान,रश्मि राजा, हिमाद्री प्रधान,साकेत राजवाड़े ने मनोरंजक, ज्ञानवर्धक खेल का आयोजन करते हुए बच्चों का खूब उत्साहवर्धन किया,बच्चों को खूब हंसाया।
नेहा दास एवं ज्योति सलूजा ने मंच का बखूबी संचालन करते हुए सभी का मन मोह लिया। वहीं व्याख्याता महेश नायक,दिनेश कर,शिक्षक श्यामसुंदर दास,शिवेन्द्र सोनवानी एवं टीम द्वारा सबको स्वादिष्ट भोजन कराने में अपना योगदान दिया। प्रोग्राम में बच्चों का वेलकम व्याख्याता उमा नायक,लक्ष्मी चौधरी,मौसमी माथुर, विशीकेशन नैरोजी,गजानन प्रधान द्वारा किया गया। व्याख्याता जलंधर वर्गे,प्रवीण तिवारी,गुलाब चौहान ने बखूबी म्यूजिक साउण्ड सिस्टम की जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
सबको एकता के सूत्र में पिरोने और स्व अनुशासन बनाए रखने व्याख्याता नरेश पटेल,शिक्षक विनोद चौधरी,प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी,साकेत राजवाड़े ने तत्परता से अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वहन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम को क्रमबद्ध एवं सुव्यवस्थित करने में व्याख्याता रेखा पुरोहित,मीना एस.प्रकाश,रश्मि राजा, सविता सिदार,हिमाद्री प्रधान ने अपनी अहम भूमिका निभाई।
अरपा सदन से अमितेश सतपथी,श्रद्धा आंचल,इंद्रावती सदन से अभिषेक चौधरी,सिमरन पटेल, महानदी सदन से लेखराज प्रधान, प्रियंका प्रधान एवं शिवनाथ सदन से भूपेंद्र पटेल, सिमरन साहू ने कार्यक्रम की सराहना की ।
बाल दिवस कार्यक्रम को सुनियोजित एवं अनुशासित ढंग से कराकर सफल बनाने में प्राचार्य प्रदीप नारायण सेठ,व्याख्याता – लता साहु,महेश नायक,मीना एस.प्रकाश,नरेश पटेल,जलंधर वर्गे,सुब्रत प्रधान,रेखा पुरोहित,प्रवीण तिवारी,दिनेश कुमार कर, उमा नायक,हरिश कुमार चौधरी, लक्ष्मी चौधरी,ज्योति सलूजा,शिक्षक – विनोद कुमार चौधरी,श्यामसुंदर दास,गजानंद प्रधान,विशिकेशन नैरोजी,शिक्षिका रश्मि राजा,हिमाद्री प्रधान,धनपत सिदार,भारती सिदार,नेहा दास साहु,गुलाब चौहान,अक्षय भोई,मौसमी माथुर,शिवेंद्र सिंह सोनवानी, साकेत राजवाड़े,लिपिक रोहित कुमार मुन्ना एवं सविता सिदार,गीती बरिहा, घसियाराम चौहान,केशव प्रसाद चौहान,समस्त रसोईया आदि का खूब योगदान रहा।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!