तबियत विशेषनई दिल्लीबड़ी खबरस्वास्थ्य खबर

देश में कोरोना की रफ्तार हुई धीमी, महीने बाद आए इतने कम केस, 137 लोगों ने गवाई जान

नई दिल्ली(काकाखबरीलाल)। देश में कोरोना वायरस की रफ्तार पर ब्रेक लगती नजर आ रही है. पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना वायरस के सिर्फ 10,064 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 137 लोगों को कोरोना के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी है. इसके साथ ही देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,05,81,837 पर पहुंच गई है. इसमें 2,00,528 का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है. अभी तक 1,02,28,753 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. कोरोना से देश में अब तक 1,52,556 लोगों की मौत हुई है. आईसीएमआर ने बताया कि देश में 18 जनवरी तक 18,78,02,827 कोरोना सैंपल की जांच की गई. इसमें से 7,09,791 सैंपल की जांच कल की गई। हाल बिहार में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 144 नए मामले आए तथा संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत हो गयी. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में संक्रमण से अब तक 1460 लोगों की मौत हुई है तथा संक्रमण के 2,58,883 मामले आए हैं. बिहार में वर्तमान में 3509 मरीजों का उपचार चल रहा है. राज्य में 16 जनवरी को कोरोना से बचाव का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया. पहले ही दिन राज्य में 18,122 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!