बसना

बसना:चाबी मांगने पर हाथ मुक्का लात से पिटाई

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत चाबी मांगने पर गाली गलौज कर  हाथ मुक्का लात से मारपीट का मामला सामने आया है। जुम्मन टण्डन   ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 10 का निवासी है कक्षा 05 वीं तक पढाई किया है रोजी मजदूरी का काम करता है  दिनांक 19/10/2025 के शाम करीबन 07/30 बजे  प्रकाश किराना दुकान के सामने बैठा था तभी मोहल्ले का पवन बंजारा आया और अपने मोटर सायकल की चाबी जिसको उसने साला संतकुमार टण्डन को दिया था मांगने लगा  नही है कहने पर गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट किया है मारपीट करने से सिर एवं मुह के पास चोंट आया और खुन निकलने लगा पवन बंजारा के द्वारा गाली गलौच एवं मारपीट करते जीवन, बल्लु टंडन, भरत पटवा एवं अन्य लोग देखे सुने हैं  पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!