छत्तीसगढ़

सरायपाली: नगर पालिका अध्यक्ष सहित पार्षदों ने पकड़ा बिना दस्तावेज के प्रीमियम अवैध शराब

मंगलवार की देर रात अवैध शराब पकडऩे की बात को लेकर सरायपाली में जमकर हंगामा देखने को मिला। नगर पालिका अध्यक्ष सहित पार्षदों ने एक मेटाडोर में भरे शराब को अवैध बताते हुए उस पर कार्रवाई करने की मांग की और मामला थाने तक जा पहुंचा। दरअसल सरायपाली के फॉरेस्ट ऑफिस के करीब पुराना आबकारी भवन के पास बिना एनओसी के प्रीमियम शॉप खोलने की तैयारी आबकारी विभाग की चल रही है। नगरपालिका के सभापति हरदीप सिंह रैना से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात आबकारी विभाग द्वारा बिना लाइसेंस के दुकान के लिए एक 407 वाहन में शराब मंगाई गई थी। जिससे आमजन की सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल साहित 7 पार्षदों ने पकड़ा और अवैध शराब के खिलाफ  कार्रवाई की मांग करने लगे।

जिस वाहन से शराब लाया गया था उसका नंबर सीजी 04 एलजेड 5158 है, जिसके ड्राइवर रवि कोसले के पास पूछताछ के दौरान शराब से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं थे। दस्तावेज नहीं होने के चलते नगरपालिका अध्यक्ष अमृत पटेल ने मामले की सूचना जिला कलेक्टर, एसपी सहित आबकारी विभाग को दी।

सूचना मिलने के बाद सहायक आबकारी अधिकारी रविकांत जायसवाल मौके पर पहुंचे और शराब से भरे वाहन को बिना दस्तावेज के ही वैध बताने लगे और मामले की लीपापोती करने में भीड़ गए। जिसे देख नपा अध्यक्ष और पार्षदों ने नाराजगी जाहिर की और शराब से भरे वाहन को सरायपाली थाना लेकर चले गए। जहां देर रात तक कार्रवाई की मांग को लेकर गहमागहमी का माहौल बना रहा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल के साथ सुरेश भोई, गंगाराम पटेल, हरदीप सिंह रैना, विकास सिंह, खीरचंद बारी, राखी गणेश चौहान, श्याम नायक, मनोहर पटेल, क्षीरसागर पटेल, ज्वाला नाग, अभिषेक नाग और राजेश मौजूद रहे।

इस संबंध में थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि गाड़ी का टायर पंचर हो गया था, और आबकारी विभाग एवं उच्चाधिकारियों के आदेश से शराब से भरे गाड़ी को थाने में रखा गया था। आज जिला आबकारी अधिकारी एवं सहायक आबकारी अधिकारी द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत कर उनका गाड़ी एवं शराब को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों के अलावा कांग्रेस एवं भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने प्रस्तावित अंग्रेजी शराब दुकान मेन रोड में खोलने का किया विरोध

महलपारा वार्ड क्र.13 बजरंग बली मंदिर के सामने आबकारी ऑफिस में अंग्रेजी शराब दुकान खोलने प्रस्तावित हुआ है। जिसका नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदों सहित भाजपा एवं कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने प्रस्तावित दुकान खोलने का पूर्ण रूप से विरोध किया है। नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल एवं उपाध्यक्ष सुशीला गंगाराम पटेल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष धनेश नायक, कांग्रेस नेता एवं पार्षद हरदीप सिंह रैना, पार्षद श्रीमती राखी चौहान, सुरेश भोई, श्रीमती दुर्गा बारी ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया है कि जिस जगह पर जहां वर्षों से आबकारी विभाग का ऑफिस है उस जगह में बगैर नपा के जानकारी के, बिना प्रस्ताव के सार्वजनिक स्थान पर प्रीमियम शराब शॉप खोला जा रहा है, जो कि ब्लॉक कॉलोनी वार्ड क्र.13 शासकीय प्राथमिक शाला महलपारा स्कूल के पास में, बजरंग बली मंदिर,  बीच चौराहा, नगर के वरिष्ठ अधिकारियों के निवास तथा 100 मीटर की दूरी पर कन्या छात्रावास तथा प्री मै आदिवासी कन्या छात्रावास में लगभग 250 छात्राएं निवास करती है। इसी रास्ते से होकर अपने-अपने स्कूल का आना-जाना होता है, इसी से लगभग 100 मीटर की दूरी पर नगर पालिका परिषद सरायापाली का ब्लॉक कॉलोनी में बालोद्यान भी है, जिसमें महिलाये बुजुर्ग एवं बच्चे स्वतंत्र रूप से घुमते फिरते है। शराब दुकान खोलने से स्वतंत्रता का हनन होगा तथा कभी भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घट सकती है। यहां पर उप पंजीयक कार्यालय, जनपद पंचायत परिसर, वन विभाग कार्यालय, मनरेगा कार्यालय आदि है जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना जाना रहता है। इसलिए उन्होंने शासन प्रशासन से अनुरोध किया है कि उक्त स्थान पर शराब दुकान ना खोला जाए। जिसकी जानकारी इनके द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, थाना प्रभारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को भी दे दी गई है। इसके बावजूद भी अगर शासन द्वारा यहां पर शासकीय प्रीमियम शराब शॉप खोला जाएगा तो वार्ड वासियों एवं नगर वासियों के साथ इसका विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!