छत्तीसगढ़

महांसमुद: नक्सली हमले में घायल जवान को फुलझर ब्लड फाउंडेशन ने दिया रक्त

फुलझर ब्लड फाउंडेशन जिस उद्देश्य से बनाया गया हैं वह लोगो के लिए सही साबित हो रहा है। लोगो को समय पर निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी को वक्त पर रक्त भी कहते हैं, पिछले 14 मार्च को हुए नक्सली हमले में घायल हुए CRPF जवान जो रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती हैं जिस के लिए रक्त की आवश्यकता पड़ी.

इसकी जानकारी फुलझर ब्लड फाउंडेशन के सक्रीय संचालक सूरज प्रधान के जानकारी में आते ही सूरज जी द्वारा तत्काल मरीज के गंभीरता को देखते हुए अपने मित्र भाठागांव निवासी शेखर सोनकर से संपर्क किया गया और तुरन्त जाकर अपना 7वां O+ रक्तदान किया और साथ मे अपने मित्र करण कटारिया को भी लेकर आये उन्होंने ने भी रक्तदान किया। देश की रक्षा में तैनात जवान हमारे लिए अहम हिस्सा है और फाउंडेशन के सभी पदाधिकारीयों द्वारा सहृदय दोनो रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!