
काकाखबरीलाल / पिथौरा :- स्थानीय जनपद के ग्राम बरनाईदादर मे जादबो का परिवार अपने छोटे से मकान मे निवास करते हुए बहुत खुश था । केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ने इस परिवार की खुशीओ पर ग्रहण लगा दिया है । जादबो अब आवासहीन होकर झोपडीनुमा कवेलू मे रखकर अपना गुजर बसर करने के लिए मजबूर हो गया है ।
बता दे कि केन्द्र की मोदी सरकार ने हर गरीब को छत देने का वादा किया है और अफसर गांव- गांव , घर-घर घूमकर लोगो को प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत मकान बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे है । ऐसा ही कुछ हुआ कि ग्राम बरनाईदादर के जादबो के साथ । पिथौरा जनपद के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी पन्नालाल ध्रुवे और अन्य अधिकारी लगभग सालभर पहले जादबो के पास उसके घर गये और उन्होने जादबो से आग्रह किये कि तुम्हारा मकान जीर्ण-शीर्ण हो गया है शासन की योजनानुसार पक्का मकान बनाना है । जिस पर तुम्हे शासन से1,20,000₹ तथा मनरेगा योजना के तहत मजदूरी 15000 ₹ की राशि भी प्राप्त होगी । जादबो ने इंकार किया कि मुझे पैसा नही चाहिऐ मे अपनी टूटे-फूटे मकान मे ही खुश हूं , लेकिन अधिकारी नही माने और उन्होने जादबो को उनके मकान के सामने खडा कर फोटो खीचा और मकान बनाने की स्वीकृति दे दी ।जादबो के ग्रामीण बैंक जगदीशपुर स्थित खाते मे 48000₹ की राशी जमा कर दी गई और दवाब डालने लगे कि तुम्हारे खाते मे राशी आ गई और तुम्हे मकान बनान ही पडेगी ।इस तरह से अफसर शाही के आदेशो के सामने जादबो नतमस्तक हो गया । उसने अपने निवासरत मकान को तोडकर सेठ साहूकारो से कर्ज लेकर मकान बनाना शुरू कर दिया ।मकान अभी चौखट टाप तक निर्माण हुआ था कि जादबो अपने बैक खाता मे जमा राशि 48 हजार लेने के लिए पहुचा तो उसके होश उड गये। बैक अधिकारी ने कहा कि तुम्हारे आवास की राशी को होल्ड करते हुए राशी अदायगी हेतु मना कर दिया है । तब से लेकर आज तक जादबो शासन द्वारा दी जा जाने वाली आवास निर्माण की राशि को प्राप्त करने के लिऐ दर-दर की ठोकरे खा रहा है। जगह-जगह गुहार लगा रहा है। आज बढाईपली में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में भी जादबो ने आवेदन पेश कर गुहार लगाई है।


क्या कहते है अफसर…
जादबो के साथ हुऐ मजाक को लेकर जब प्रधानमंत्री आवास से सम्बंधित अफसरो से पूछा गया तो उनका कहना है कि तत्कालीन मुख्यकार्यपालन अधिकारी ने गलती की है । जादबो का मकान दो कच्चा कमरा वाला होने से उसे योजना का लाभ नही मिल सकता है इसलिए इसके खाते मे जमा राशी को होल्ड कर दिया गया है।
बहरहाल जो भी हो अफसरशाही मे फैले लालफीताशाही के चलते जादबो का परिवार मजाक बनकर रह गया।























