पटेवा

पटेवा:फार्म एंड रीसर्च सेंटर से ग्लेंडर मशिन वाशिंग स्प्रे सहित अन्य सामान हुआ पार

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत बालाजी फार्म एंड रीसर्च सेंटर में चोरी का मामला सामने आया है।पंकज वस्‍त्राकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम चौकबेढ़ा थाना पटेवा जिला महासमुंद छ.ग. का रहने वाला है । वर्तमान में बालाजी फार्म एंड रीसर्च सेंटर ग्राम सिंधौरी थाना पटेवा जिला महासमुंद में सुपरवाईजर के पद पर कार्यरत है । ज्ञात हो कि 29/05/2025 को शाम 5:30 बजे छु‌ट्टी होने के बाद आफिस के क्वाटर में चला गया उसके बाद रात को अगेश्वर पिता मुनिचंद मांझी और धनेश पिता जीवनलाल यादव नाईट ड्यूटी पर था । दोनों बालाजी फार्म एंड रीसर्च सेंटर ग्राम सिंधौरी में कर्मचारी है । दिनांक 30/05/2025 को दोपहर 3:30 बजे हरेन्द्र पिता हिम्मत ध्रुव ग्लैंडर मशिन को दाना बनाने के लिये लाने गया तो उसने देखा कि चीक्स केच सेड पर जाकर देखा तो वहां ग्लेंडर मशिन 1 नग, वाशिंग स्प्रे 3 एच पी 1 नग, 3 कोर 2.5 एम एम के 400 फिट केबल, स्प्रे पाईप 250 फिट लंबा, बोल्टींग मशिन 1 नग समान वहां पर मौजूद नहीं था जिसे वहां तैनात कर्मचारी को पुछे तो पता चला कि उसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है । जबकी दिनांक 29/05/2025 के शाम को हरेन्द्र ध्रुव उक्त सामानों को स्तेमाल कर चीक्स केच सेड पर रख कर गया था । उक्त सभी सामान को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दिनांक 29-30/05/2025 के रात्रि में चोरी कर ले गया है । पुलिस ने  305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!