बसना: करनापाली स्कुल मे बच्चों ने किया योगाभ्यास

बसना@ काकाखबरीलाल।आज शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली विकासखंड बसना जिला महासमुंद में 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आदरणीय बी आर सी बसना डॉक्टर पूर्णानंद मिश्रा जी का आगमन हुआ उन्होंने बच्चों के साथ ताड़ासन ,वृक्ष आसन ,भ्रामरी प्राणायाम आदि योगासनों का अभ्यास किया तथा बच्चों को आशीष वचन के रूप में अत्यंत सारगर्भित शब्द पुंज से आशीष प्रदान किया उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के भगीरथ प्रयास से भारतीय योग विद्या का आज पूरे विश्व को लाभ मिल रहा है भारतीय योग ऐसा औषधी है जो शरीर को सदैव स्वस्थ रखता है। आईए हम सभी प्रेरणा लेते हुए इन योग एवं प्राणायाम को अपने दैनिक जीवन में सम्मिलित कर सदैव स्वस्थ रहें एवं स्वस्थ तन मन से राष्ट्र की सेवा करें एवं राष्ट्र को विश्व शिरोमणि बनाकर पूरे विश्व में सर्वे भवंतु सुखिन: का संदेश दें।

























