रायपुर

प्रदेश में बनेगा नया जिम संचालन नियम, स्टेरॉयड और नशीली दवाई के लिए सख्त कानून बनाने के निर्देश

रायपुर काका खबरीलाल. शीत सत्र के दूसरे दिन सदन में राजधानी के युवा संदीप ठाकुर की मौत का मुद्दा भी गूंजा। सरकार ने अब प्रदेश में जिम संचालन नियम बनाने का फैसला लिया है। स्टेरॉयड और नशीली दवाई के लिए सख्त कानून बनाया जाएगा।पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के ध्यानाकर्षण पर अध्यक्ष ने निर्देश जारी किए हैं। बता दें शक्तिवर्धक दवाओं के ओवर डोज के चलते युवा संदीप ठाकुर की मौत हो गई। संदीप को मिस्टर छत्तीसगढ़ बनाने शक्तिवर्धक दवाओं का ओवर डोज दिया गया था। परिजनों का आरोप है कि संदीप को एक दिन में 5 से 6 इंजेक्शन देने के साथ कई टेबलेट्स भी दिए जा रहे थे। दवाओं और इंजेक्शन के ओवर डोज देने से संदीप की तबीयत बिगड़ गई। संदीप ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।बता दें बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने प्रदेश में अवैध रूप से स्टेरॉयड और नशीली दवाइयों की बिक्री से राजधानी रायपुर के संदीप ठाकुर नामक युवक की मौत का मुद्दा ध्यानाकर्षण के जरिए उठाया । सरकार की ओर से स्वास्थ्य मंत्री की अनुपस्थिति में संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने जवाब देते हुए मामले की जानकारी दी, और सरकार के द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लिए जाने की बात कही।इसके साथ ही यह भी बताया कि संदीप ठाकुर की घटनाक्रम के बाद प्रदेश के 105 जिमों में निरीक्षण की कार्रवाई की गई । खाद्य एवं औषधि विभाग को निगरानी रखने के लिए कहा गया है, मगर सरकार ने नियम कानून नहीं होने का हवाला देते हुए कड़ी कार्रवाई से इनकार किया, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष की मांग को जायज मानते हुए सरकार को जिम संचालन के लिए नियम कानून बनाने के निर्देश दिए । गौरतलब हैं कि बीते दिनों राजधानी के युवा जिम संचालक और बॉडी बिल्डर संदीप ठाकुर की मौत अधिक मात्रा में स्टेरॉयड लेने से हो गई थी

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!