
काका ख़बरीलाल पिथौरा :- पिथौरा प्रेरक संघ की बैठक शनिवार 10 फरवरी को खेल मैदान में हुई।। जिसमें जिला प्रेरक संघ के कोषाध्यक्ष एवं पिथौरा विकासखंड के अध्यक्ष खीरसागर पटेल ने आगे की रणनीति के बारे में बताया।। बैठक में प्रेरकों ने शासन -प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए आगामी दिनों में रैली,प्रदर्शन व उग्र आंदोलन की तैयारी की रणनीति पर चर्चा किया।।और आगे पूरे दम खम के साथ प्रदेश स्तरीय आंदोलन में भाग लेने की बात कही..
प्रेरको का कहना था कि मात्र 2000 हजार के अल्प मानदेय में काम करते हुए शासन के सभी कार्यो में पूरी निष्ठा के साथ भाग लिया फिर भी सबका साथ सबका विकास वाली सरकार प्रेरकों के बारे में विचार नही कर रही है 2011 से अल्प मानदेय में काम कर रहे सभी प्रेरक 31 दिसम्बर 2017 से बेरोजगार हो गये है।। प्रेरकों ने सरकार से मांग की है कि प्रेरकों को किसी न किसी विभाग में समायोजित करें।।





























