रायपुर : मतदान करें – सेल्फी के साथ फोटो भेंजे : प्रत्येक विधानसभा से पांच सर्वश्रेष्ठ सेल्फी को मिलेगा आकर्षक पुरस्कार

काकाखबरीलाल, रायपुर । प्रथम चरण और द्वितीय चरण में होने वाले मतदान के लिएकुल 23 हजार 632 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं,जिसमें 19 हजार 240 ग्रामीण क्षेत्र और चार हजार 392शहरी क्षेत्र में है। प्रथम चरण के लिए चार हजार 336 औरद्वितीय चरण में 19 हजार 296 मतदान केन्द्र हैं। प्रत्येकमतदान केन्द्र में मतदाताओं हेतु वोटर सेल्फी जोन बनायागया है। मतदान करने के बाद मतदाता अपने बायें हाथ कीतर्जनी उंगली में निशान लगे स्थिति में ‘वोटर सेल्फी जोन’ केपोस्टर के साथ सेल्फी लेकर भेज सकते हैं।
मतदान केन्द्र में ली गई सेल्फी को मतदाता ईपिक नम्बरऔर विधानसभा क्षेत्र के नाम के साथ अपने फेसबुक या/और ट्विटर पर #ChhattisgarhVotes के साथ@CEOChhattisgarh को टैग करें। साथ ही वे अपनीसेल्फी कोcgelectionselfiecontest@gmail.comपर भी ई–मेल कर सकते हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से पांच उत्कृष्टसेल्फी का चयन कर उन्हें आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा।























