छत्तीसगढ़

कल्याणी बनी भूगोल परिषद अध्यक्ष

स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में भूगोल विभाग के बेहतर संचालन, विकास एवं छात्र-छात्राओं में अकादमिक कौशल तथा नेतृत्व क्षमता विकसित करने व विभागीय कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित कर जागरूकता लाने हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य पी.के. भोई के संरक्षण एवं विभागाध्यक्ष एम. एन. सिदार सहायक प्राध्यापक भूगोल के निर्देशन में भूगोल परिषद का गठन किया गया। सर्व प्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर एवं राज्य गीत के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया, उसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। भूगोल परिषद में अध्यक्ष कल्याणी शर्मा, उपाध्यक्ष मनीषा स्वाई, सचिव गिरिलाल सागर एवं सह सचिव नेहा भोई को चुना गया है। प्राचार्य श्री भोई ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर सत्य प्रकाश खड़बंधे परिषद प्रभारी (अतिथि व्याख्याता- भूगोल), देवेश राणा (सहायक प्राध्यापक- भूगोल, जनभागीदारी) एवं महाविद्यालय के अधिकारी – कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!