सरायपाली

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन

सरायपाली। आदर्शवादी सेवा समिति बरडीह द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त भारत निर्माण अभियान अंतर्गत डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में विगत दिनों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन एवं नशामुक्ति से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें शासकीय महाविद्यालय बलौदा से 277 नियमित छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
उक्त प्रतियोगिता में महाविद्यालय बलौदा में प्रथम स्थान पर यज्ञसेनी पटेल, किरण सोना द्वितीय एवं प्राची भोई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में सुभाष बीसी प्रथम, योगिता प्रधान द्वितीय, जूली साव तृतीय, रंगोली प्रतियोगिता में शिवानी मटारी प्रथम, प्राची भोई द्वितीय, निहारिका साहू तृतीय, पोस्टर प्रतियोगिता में नीतू डडसेना प्रथम, सुभाष बीसी द्वितीय एवं सूर्यकांत पाणिग्राही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आज 7 अक्टूबर को आदर्शवादी सेवा समिति बरडीह एवं शासकीय महाविद्यालय बलौदा के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति संकल्प एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि युवा समाज सेवी रुपेश कुमार, अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमति अनिता पटेल, विशिष्ठ अतिथि श्रीमती सारिका रुपेश कुमार, तिलक राम पटेल उपाध्यक्ष आदर्शवादी सेवा समिति डिग्रीलाल प्रधान, प्रफुल्ल सराफ, गुलाब कुमार,मंचासीन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी व स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम आईक्यूएसी जितेंद्र पटेल के मार्गदर्शन एवं रोजगार मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी गजानंद नायक के दिशा निर्देश में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्राध्यापक गण किरण कुमारी, अंजेला लकड़ा, रश्मि निबार्गिया, रितुराज भोई व माधुरी प्रधान, चितरंजन स्वाइ तथा भारत माता वाहिनी समिति के सदस्य गण उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन कमला दीवान द्वारा किया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!