सरायपाली

बालिकाओं के लिए शिक्षा बहुत अनिवार्य – रेखा

 

सरायपाली। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम अंतर्गत आज आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम बनीगिरोला मे महिला बाल विकास की सुपरवाइजर श्रीमती रेखा खमारी उपस्थित थी। उन्होंने बालिकाओं को संबोधित करते हुए बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का मूल उद्देस लैंगिक भेदभाव महिला सशक्ति करण को बढ़ावा देना बालिकाओं के लिए शिक्षा का महत्व स्त्रीयो का परिवार समाज व राष्ट्र निर्माण महत्त्व पूर्ण योगदान है । बाल लिंगानुपात में गिरावट को रोकना क्यूकी बालिकाएं आगे चलकर मां बनती है और मां किसी भी परिवार का केंद्र बिंदु ईकाई होती है । यदि मां को शिक्षा प्राप्त नही है तो बचपन से ही कुपोषण है तो वह एक स्वस्थ शिक्षित परिवार व उन्नत समाज को जन्म देने में विफल रहेगी। अतः बालिका के लिए शिक्षा बहुत अनिवार्य है। आज की कार्यक्रम में गांव के सरपंच लक्ष्मीप्रसाद पटेल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुभासिनी पटेल, कोशलिया, शांतिबाई, सावित्री, मांगमोती, सरिता, सुभाषिनी बिसरा, कमलिनी सहित ग्रामीण किशोरी बालिकाएं उपस्थित थी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!