बसना
भँवरपुर में मतदाता जागरूकता के प्रति शपथ एंव राज्य स्थापना दिवस मनाया गया.

मतदान करना देश के लोकतंत्र का स्वतंत्र अधिकार है। इसका चयन कर हम अपने एक अच्छे जनप्रतिनिधि का चयन कर सकते है। मतदान की प्रक्रिया निर्भीक होकर करनी चाहिए। मत डालने का अधिकार संविधान ने सब को दिया है। एक उम्र पूरी कर इस अधिकार का उपयोग स्वतंत्र लोकतंत्र की स्थापना के लिए जरूर करना चाहिए।

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर के प्राचार्य श्री जीपीएस नेताम के आदेश अनुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एन के दीवान के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं प्राचार्य द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं समस्त कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर स्कूल के समस्त स्टॉफ सहित बच्चों ने मतदाता जागरूकता के प्रति शपथ लिया गया।
AD#1


























