सरायपाली:लक्ष्मीकान्त श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित

सरायपाली( काकाखबरीलाल).विगत दिनों हिन्दी दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह हिन्दी हैं हम कार्यक्रम में ग्राम बाराडोली निवासी डॉ लक्ष्मीकान्त पण्डा को श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर का यह सम्मान हिन्दी भाषा के उत्थान और विकास पर श्रेष्ठ कार्यों के आधार पर दिया जाता है। डॉ पण्डां संस्कृत और हिन्दी दोनों भाषाओं के विशेषज्ञ हैं और वर्तमान में रायपुर के एक विद्यालय कांगेर वैली अकादमी में संस्कृत और हिन्दी के व्याख्याता हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न शिक्षा संस्थानों में संस्कृत के विकास में अपना योगदान देते आ रहे हैं। ज्ञात हो कि उन्हें छत्तीसगढ़ शासन ने ऋष्यश्रृंग सम्मान से भी अलंकृत किया है, जिसे श्रेष्ठ संस्कृत युवा सम्मान के नाम से दिया जाता है। डॉ पण्डा मूलरूप से सरायपाली ब्लॉक के ग्राम बिरकोल निवासी सेवा निवृत प्रधान पाठक ऋषिराज पण्डा के सुपुत्र हैं।

























