सिंघोडा

सिंघोड़ा:नये कानूनों की जानकारी दी गई

सिंघोड़ा (काकाखबरीलाल).सीमा पर स्थित सिंघोड़ा थाना ने  कल भारत सरकार द्वारा लागू नये कानूनों की जानकारी विभिन्न जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणजनों तक पहुंच सके व इनकी जानकारी सभी को हो सके इस हेतु थाना परिसर में ही पहली बार 150 से भी अधिक विभिन्न जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजनों ने पहुंचकर नए कानूनों की जानकारी ली । सभी आगन्तुक जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणजनों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया ।
उस संबंध में टीआई महेश साहू ने जानकारी देते हुवे बताया कि आज थाना परिसर सिंघोडा में भारतीय न्याय सहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य संहिता लागू होने के संबंध में स्थापना दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिला एवं बच्चों के सुरक्षा के संबंध में नया क़ानून का प्रावधान, नए कानून के संबंध में जानकारी, नागरिकों के हित को ध्यान में रखते हुए बनाये गए क़ानून के संबंध में विस्तृत जानकारी थाना प्रभारी महेश साहू, उप निरीक्षक कमलेश पाल , सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण साहू व सनातन बेहरा के द्वारा जानकारी दी गई। उस अवसर पर थाना क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि गण, पत्रकार बंधू, सरपंच एवम कोटवार, आम नागरिक सहित 100 से अधिक की संख्या में उपस्थित रहे । कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणजनों ने टीआई महेश साहू द्वारा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर कानूनों की जानकारी व समझाईश दिए जाने के पहल की सराहना करते हुवे बधाई भी दी गई

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!