छत्तीसगढ़

रायपुर : रेडियोवार्ता लोकवाणी की 8वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 8 मार्च को होगा, इस बार ‘महिलाओं को बराबरी के अवसर’ पर होगी बात

रायपुर(काकाखबरीलाल)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 8वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 8 मार्च को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है। लोकवाणी में इस बार का विषय ‘महिलाओं को बराबरी के अवसर’ रखा गया है। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 26, 27 एवं 28 फरवरी को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकार्ड करा सकते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!