बसना

सैकड़ों की संख्या में लोग नीलांचल के सेवा समर्पण यात्रा में हुए शामिल, सम्पत अग्रवाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब.

सैकड़ों की संख्या में जुटे युवाओं ने लगाएं गगनचुंबी नारे, स्वागत से अभिभूत सम्पत ने कहा पूरा जीवन करूंगा अंचल के लोगों का सेवा

शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल। नीलांचल सेवा समिति के तत्वाधान में सेवा, सम्मान और संरक्षण के पवित्र उद्देश्य को लेकर आयोजित सेवा समर्पण यात्रा का आयोजन आज बसना विधानसभा के ग्राम डूमरपाली, पिलवापाली, कौड़िया एवं बरेकेल खुर्द में हुआ. गांव-गांव में सेवा समर्पण यात्रा के पहुंचने पर युवा शक्ति जिसे राष्ट्र के निर्माता में अमूल्य योगदान रहता है आज उन्हीं राष्ट्र के सैकड़ों युवाओं ने आतिशबाजी, कीर्तन मंडली एवं लगातार गगन चुम्बी नारे लगाकर श्री सम्पत अग्रवाल जी का ऐतिहासिक स्वागत किया।
यात्रा के दौरान ग्राम पिलवापाली में सेवा सम्मान समारोह चल रहा था, इस बीच समारोह में दिव्यांग कु. मैनाबाई बरिहा-पिता रविसिंह बरिहा, कु. पायल साहू-पिता देवप्रसाद साहू, कु. चंद्रकांति यादव-पिता प्रेम लाल यादव शामिल हुए थे जिन्हें देखकर सम्पत अग्रवाल ने उनके प्रति सेवा भाव स्वरूप उनके भविष्य निर्माण हेतु कहा राज्य शासन के छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम योजना के माध्यम से जिले के दिव्यांगों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। इसके माध्यम से दिव्यांग व्यक्तियों को आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराते हुए उनके लिए रोजगार एवं स्वरोजगार की व्यवस्था समाज कल्याण विभाग के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को प्रदान की जाती है। लेकिन हमारे क्षेत्र में ऐसे योजनाओं का लाभ व्यक्ति नहीं ले पा रहे है, ऐसे पात्र हितग्राहियों को शासन के लाभकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने और आप लोगों की सेवा करने आपके गांव आया हूँ।

सेवा सम्मान के यात्रा में जिलाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ श्री स्वप्निल तिवारी जी, डूमरपाली सरपंच श्री कीर्तन ठाकुर जी, पिलवापाली सरपंच श्रीमती ईश्वरी कमल ध्रुव जी, बरेकेल सरपंच श्री कुशल ध्रुव जी, पूर्वसरपंच श्री लक्ष्मण प्रधान जी, श्री विश्वनाथ प्रधान जी, उपसरपंच श्री नरोत्तम साहू जी, श्री मनोज पटेल जी, श्री राजेश सोनवानी जी, श्री देव लाल चौधरी जी, श्रीमती सुशीला चौहान जी, नव दुर्गा समिति अध्यक्ष श्री पुनीत राम यादव जी, श्री रामकुमार साहू जी, श्री पिरित बरिहा जी, श्री गंगाराम निषाद जी, श्री मनबोध यादव जी, श्री मोतीलाल नायक जी, श्री मनोज पटेल जी, श्री पांडव प्रधान जी, श्री नंदलाल पटेल जी, श्री गौतम साहू जी, श्रीधाम श्याम बारिक जी, श्री फागू लाल यादव जी, श्री नेमीचंद निषाद जी, श्रीमती डोलमती साहू जी, श्री रूपलाल साहू जी, श्री हीरालाल चौहान जी, श्री जगउ यादव जी शामिल हुए।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!