छत्तीसगढ़

BSF में नौकरी का सुनहरा मौका

पैरामिलिट्री फोर्सेज हो फिर राज्य पुलिस विभाग इनमें कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर बनने की चाहत हर युवाओं की होती है. उनकी दिल ही इच्छा होती है कि इनमें से किसी में भी नौकरी मिल जाए. अगर आप भी ऐसे ही नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) में एक शानदार मौका है. बीएसएफ ने ग्रुप बी और सी के पदों पर बहाली के लिए भर्तियां निकाली है. उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं.
बीएसएफ के इस भर्ती के तहत कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, जेई, असिस्टेंट एयरक्राफ्ट मैकेनिक और रेडियो मैकेनिक के पद भरे जाएंगे. इसके लिए लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 15 अप्रैल तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकेंगे. बीएसएफ के इस भर्ती के तहत कुल 82 पदों पर बहाली की जाएगी.
बीएसएफ में इन पदों पर होगी बहालीअसिस्टेंट एयरक्राफ्ट मैकेनिक – 8 पदअसिस्टेंट रेडियो मैकेनिक – 11 पदकांस्टेबल (स्टोरमैन) – 03 पदसब-इंस्पेक्टर (वर्क्स) – 13 पदजेई (इलेक्ट्रिकल) – 09 पदप्लम्बर – 01 पदहेड कांस्टेबल कारपेंटर – 01 पदकांस्टेबल (जनरेटर ऑपरेटर) – 13 पदजेनरेटर मैकेनिक – 14 पदलाइनमैन – 09कुल- 82 पद

बीएसएफ में तभी कर सकते हैं आवेदन, जब होगी ये आयुसीमाएयर विंग- उम्मीदवारों की आयुसीमा 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. साथ ही कांस्टेबल के पद के लिए उम्मीदवारों की आयुसीमा 20 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए.इंजीनियरिंग- एचसी और कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए और एसआई के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए.

अगर रखते हैं ये योग्यता, तो तभी कर पाएंगे आवेदनअसिस्टेंट एयरक्राफ्ट मैकेनिक – उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए.असिस्टेंट रेडियो मैकेनिक – रेडियो मैकेनिकल में डिप्लोमा होना चाहिए.कांस्टेबल (स्टोरमैन) – 10वीं पास इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.इंजीनियरिंग पद के लिए – इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/संबंधित ट्रेड के साथ 10वीं पास/आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए.
बीएसएफ में फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्कजनरल/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क – 100 रुपयेएससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- कोई शुल्क नहीं
बीएसएफ में ऐसे होगा चयनलिखित परीक्षाट्रेड टेस्टफिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट(पीईटी)यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंकBSF Recruitment 2024 नोटिफिकेशनBSF Recruitment 2024 के लिए अप्लाई करने का लिंक

बीएसएफ में चयन होने पर मिलने वाली सैलरीएयर विंग– 29200 रुपये से 92300 रुपये तक और 21700 रुपये से 69100 रुपये तकइंजीनियरिंग– 35400 रुपये से 112400 रुपये तक और 25500 रुपये से 81100 रुपये तक

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!