बसना
बसना: फैंसी दुकान के सामने से बाईक पार



बसना। नगर की एक फैंसी स्टोर्स के सामने रखी स्कूटी चोरी हो गयी। ग्राम छुईपाली निवासी जुगल किशोर गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 23 मार्च शाम स्कूटी एक्टिवा सीजी 06 जीवाय 8004 को रुप श्रृंगार फैंसी स्टोर्स के सामने खड़ी कर समान खरीदने गया था। 15 मिनट बाद दुकान से बाहर आया तो देखा की उसका वाहन वहां नहीं था। आसपास पतासाजी के बाद भी कहीं पता नहीं चला। किसी अज्ञात चोर ने स्कूटी चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


AD#1



























