बसनामहासुमंद

धान खरीदी केंद्र में मनरेगा से निर्माण हो रहे चबूतरा की गुणवत्ता पर उठी सवाल,शिकायत दर्ज

बसना(काकाखबरीलाल)। प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति के धान खरीदी केंद्रों में हो रहे चबूतरे निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत की गई है।
ज्ञात हो कि प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति के धान खरीदी केन्द्रों में किसानों कि खून, पसीने की कमाई से उपजा धान को भीगने से बचाने के लिए जिला पंचायत महासमुन्द के अंतर्गत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के तहत 445 चबूतरों के लिए 25-25 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है जिसमें ग्राम पंचायत मेड़ापाली में चबूतरे निर्माण में घटिया क़्वालिटी के रा मटेरियल के उपयोग करने की शिकायत की गई है।

आपको बता दें कि पक्का चबूतरा निर्माण के आभाव के कारण खरीदी केन्द्रों मे धान के रख-रखाव मे आ रहे दिक्कत, बारीश मे धान का भीग जाना, नीचे जमीन मे रखने से नीचे का लेयर खाराब हो जाना इन सभी समस्याओं से निजात मिलेगी यही सोच कर चबूतरा निर्माण कराया जा रहा है लेकिन चबूतरा निर्माण कार्य में विकासखण्ड बसना के ग्राम पंचायत मेढ़ापाली के सरपंच मेघनाथ पटेल,पर आरोप लगा है कि चबूतरा निर्माण कार्य मे गुणवत्ता को ताक में रखकर मिट्टी, ईट, छड़, एवं चबूतरा के मध्य भाग पर रो मटेरियल डाला जा रहा है जो कि गुणवत्ता विहीन है, और जांच को आवश्यक बता कर शिकायतकर्ताओं द्वारा अपील करते हुए कहा गया है कि जांच उपरांत ही निर्माण कार्य का मूल्यांकन किया जाय तत्पश्चात राशि जारी की जावे अन्यथा की स्थिति में शासन को अपूरणीय क्षति होगी जिसकी भरपाई धन से नहीं की जा सकती।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!