बसना

फुलझर क्षेत्र यादव समाज का कृष्णा जन्माष्ठमी एवम मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन कल

शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल/गड़फूलझर(बसना)।फुलझर राज यादव समाज के तत्वाधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बसना विकासखण्ड के ग्राम साल्हेझरिया सीमा के श्री कृष्ण धाम बंजारी डोंगरीे नरसिंह नाथ मार्ग स्थल पर भगवान श्री कृष्ण जन्म उत्सव पर्व एवं दही मटका फोड़ का आयोजन धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया गया है जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी बसना विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ और अध्यक्षता माननीय रामलाल चौहान सराईपाली विधायक विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनीता दुर्गाचरण पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद श्री संपत अग्रवाल अध्यक्ष नगर पंचायत बसना श्री चंद्रशेखर पांडे अध्यक्ष माटी कला बोर्ड छत्तीसगढ़ सरिंदर सिंह मन्नू सांसद प्रतिनिधि श्रीमती सरोजिनी जय नारायण पटेल अध्यक्ष पंचायत बसना सुश्री पुष्प लता साव सदस्य जिला पंचायत महासमुंद माननीय श्री रमेश बीजेपी अग्रवाल मंडल अध्यक्ष बसना श्रीसुवर्धन प्रधान सरपंच रानी सागर श्री लखपति संडे सरपंच साल्हेझरिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा में 07 सितंबर 2018 दिन शुक्रवार को प्रातःकाल से फुलझर राज यादव समाज के समस्त यादवों द्वारा पारंपरिक राउत नाचा का नृत्य करते हुए एवं मटका फोड़ कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ किया जाएगा जिसका समापन सन्ध्या तक चलेगा तथा रात्रि में मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी अभिनेता राजेश अवस्थी स्टार नाइट मया2 के अभिनेता एवं उनके समस्त कलाकारों द्वारा शिरकत किया जाएगा जिसका मार्ग दर्शक हरीश यादव मंदिर सचिव साल्हेझरिया मोबाइल 93402-18745 विशेष यादव मंडल सचिव कूड़ेकेल 88390-19114 खुलूराम यादव बसना 95759-37850 कर रहेे हैं उक्त कार्यक्रम में समस्त यादव बंधुओं द्वारा निवेदन किया गया है कि फुलझर राज्य के अधिक से अधिक ग्रामीण मित्र सहपरिवार कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर अपनी भागीदारी बनाएं।इस कार्यक्रम की समस्त जानकारी जीत यादव जी बरगांव ने दी।
—-

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!