बसना

भंवरपुर : सेजस के बच्चों ने राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में लहराया स्वर्णिम परचम

 

भंवरपुर (काकाखबरीलाल).  विगत शनिवार एवं रविवार को बसना के अग्रसेन भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भंवरपुर के बच्चों ने व्यायाम शिक्षक चुड़ामणी कन्नौज के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल दस पदक अपनी झोली में डाला जिसमें कक्षा नवमी के गुणसागर पटेल ने 45 किलो भारवर्ग में, सोनिया भारद्वाज ने 55 किलो भारवर्ग में एवं समीर साहू ने 35 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं कक्षा नवमी के छात्र कृष्णकांत चौधरी ने 50 किलो भारवर्ग में, केसर पटेल ने 45 भारवर्ग में, कक्षा आठवीं के दिवाकर नंद ने 46 किलो भारवर्ग में, राहिल पटेल 40 किलो भारवर्ग में रजत पदक अपने नाम किया।
वहीं कक्षा आठवीं से डिगेश पटेल ने 45 किलो भारवर्ग में, कक्षा छठवीं के विनय नायक ने 44 किलो भारवर्ग में तथा गुंजन नायक ने 34 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। बच्चों के इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय प्राचार्य टिकेश्वर पटेल, वरिष्ठ व्याख्याता श्याम सुंदर साहू, पालक समिति अध्यक्ष भोज प्रधान समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं पालक समिति के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!