सरायपाली :स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों की रखी गई मीटिंग


सरायपाली स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य सरायपाली में डॉक्टर संदीप प्रधान स्टेट कोऑर्डिनेटर एनटीडी डबल्यूएचओ ,डॉक्टर बी बी कोसरिया खंड चिकित्सा अधिकारी व टी आर धृतलहरे खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी के द्वारा सभी स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों का मीटिंग सीएचसी सरायपाली में लिया गया जिसमें निर्देश दिया गया कि अब 13 अगस्त से 21 अगस्त तक फाइलेरिया (हाथीपांव )से बचाव हेतु प्रशिक्षित मितानिन व एनजीओ के द्वारा आम नागरिकों को अपने समक्ष ही डीईसी व एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाकर बाएं हाथ के तर्जनी में मार्कर से निशान लगाया जाना है। किसी भी परिस्थिति में घर के सदस्यों को बाद में खाने के लिए गोली नहीं छोड़ना है तथा इस कार्यक्रम के बारे में आम नागरिकों में जागरूकता पैदा करने के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन समूह बैठक लेकर लोगों को इसके फायदे के बारे में बताएं तथा प्रतिदिन गांव में कोटवार से बुनियादी कराने हेतु निर्देशित किया गया इस मीटिंग में आर एन दुबे,कादिर मोहम्मद ,भरत नायक, सुरेश पटेल , पुरूषोत्तम पटेल, अखिल प्रधान, यश पटेल, डी फ्रांसिस, रीता गार्डिया, शकुंतला कलेत , अनूपा दास इत्यादि सुपरवाइजर उपस्थित रहे।



























