छत्तीसगढ़

महासमुंद: जिला स्तरीय ओपन शतरंज स्पर्धा

महासमुंद (काकाखबरीलाल).नववर्ष के अवसर पर ग्राम भोरिंग (तुमगांव) में जिला स्तरीय ओपन शतरंज स्पर्धा का आयोजन 14 जनवरी को किया गया है। ग्रामवासियों द्वारा आयोजित स्पर्धा में चार नगद पुरस्कार के अलावा शील्ड देने की घोषणा की गई है। प्रथम पुरस्कार जिपं सभापति अमर अरूण चंद्राकर द्वारा 5 हजार रु. व शील्ड, द्वितीय पुरस्कार पूर्व सरपपंच अछोला विश्वनाथ धीवर द्वारा 3 हजार व शील्ड, तृतीय 2 हजार रु. व शील्ड पूर्व सरपंच राजेश साहू भोरिंग, चतुर्थ 15 सौ रु. व शील्ड सचिव परमानंद साहू द्वारा प्रदान किया जाएगा। ग्रामवासियों ने बताया कि प्रवेश शुल्क 251 रु. है। स्पर्धा प्रातः 9 बजे से शास. हायर सेकें. स्कूल भोरिंग में होगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!