सवा लाख रुपए का मिला टाइगर बम, संचालक गिरफ्तार

शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल/महासमुंद। आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते महासमुंद पुलिस हर ठिकानों पर दबिश दे रही है। अवैध कारोबार से जुड़ें लोगों की तलाश लगातार की जा रही है। इसी तलाशी के दौरान तेंदूकोना में भारी मात्रा एक दुकान से सवा लाख रुपए का अवैध फटाखें को पुलिस ने जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पढ़िये पुलिस की एफआईआर
मैं थाना तेंदूकोना में थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ हूं कि 30.08.18 को क्राईम ब्रांच के सहायक उपनिरीक्षक नवधाराम खाण्डेकर, प्रधान आरक्षक प्रकाश नंद, आरक्षक कामता आवडे, सैनिक लालाराम कुर्रे एवं तेंदूकोना पुलिस आरक्षक कृष्णा ध्रुव, लोकेश चन्द्राकर के साथ पेंट्रोलिंग पर निकले थे।
इस बीच सूचना मिली कि सत्यनारायण अग्रवाल बाजार पारा तेंदूकोना अपने घर में अवैध रूप से फटाका बिक्री करने के लिए रखा है। सूचना पर गवाह भारत साहू पिता कंवल साहू तथा मिश्री साहू पिता धनाराम साहू तेंदूकोना को साथ लेकर सत्यनारायण अग्रवाल के घर पहुंचा, अपने घर के कमरे में विभिन्न प्रकार के फटाके एटम बम वगैरह अवैध रूप से रखना कबूल किया।
आरोपी के मकान की तलाशी लेने पर विभिन्न प्रकार के फटाके एटम बम वगैरह 32 नग खाकी कार्टून में रखे मिला। इसकी कीमत सवा लाख रुपए बताई गई। पुलिस अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है।





























