बसना

छत्तीसगढ़ मास्टर ट्रेनर्स द्वारा व्हीव्ही पैट के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण,मतदाता जागरूकता अभियान बसना का प्रथम चरण सम्पन्न

शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल/बसना- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हिमशिखर गुप्ता के मार्गदर्शन एवं निर्देश में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बसना में तहसीलदार लक्ष्मण मिश्रा के नेतृत्व में मास्टर ट्रेनर – के. सी. साहू , रमेश कुमार सोनी एवम प्रवीण भोई के द्वारा विकासखंड के अधिकारी कर्मचारियों को वी वी पैट की संचालन कार्यवाही एवम ई. वी. एम.से मतदाता जागरूकता का प्रशिक्षण तीन दिन तक अलग -अलग विभागों के कर्मचारियों को शासकीय आदर्श उ. मा.विद्यालय बसना में प्रदान किया गया।

इसी कड़ी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज बसना में मास्टर ट्रेनर के द्वारा व्हीव्ही पैट के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। बसना के प्रशिक्षण कार्यक्रम में नायब तहसीलदार – के.के. चंद्राकर एवम सुश्री सुशीला साहू उपस्थित थे ।
बसना में स्वीप कार्यक्रम का प्रशिक्षण राजस्व विभाग, कृषि विभाग, जनपद पंचायत के अधिकारी ,कृषि उपज मंडी ,शिक्षा विभाग ,स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!