लाखों के गांजा परिवहन करते 2 गिरफ्तार.

जिला क्राइम ब्रांच महासमुंद एवं थाना बसना द्वारा 2,60,000 रुपये के 18 किलो गांजा मय कार के परिवहन करते 2 आरोपी को किया गिरफ्तार
शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन पर जिले में चल रही लगातार संघन वाहन चेकिंग में पुलिस को मिल रही सफलता के ऊपर सफलता पर ,आज दिनाँक 31-08-2018 को जिला क्राइम ब्रांच महासमुंद व थाना बसना के टीम को मिली और एक सफलता । सुरंगी नाला बसना के पास दौरान वहां चेकिंग पर ओड़िसा से गांजा भरकर कोरबा आ रही एक सफेद रंग की मारुति ओमिनी कार क्रमांक CG 12 AN 0425 को रोक कर चेक किया गया जिसमे (1) भरत लाल चंद्रा पिता कार्तिक चंद्रा उम्र 58 वर्ष निवासी बुधवारी बाजार थाना रामपुर (2)गूँडुल साहू पिता जगेश्वर उम्र 38 वर्ष निवासी घोड़देवा थाना बाकी मोंगरा जिला कोरबा(छ.ग.) बैठे मिले तलाशी लेने पर उक्त मारुति वेन में 18 किलो गांजा (मनो प्रभावी स्वापक औषधि) मिला जिसका कीमत लगभग 60,000 रु एवं वेन की कीमत 2,00,000 जुमला 2,60,000 रुपये की संपत्ति को गाँजा परिवहन करते जप्त कर थाना बसना में नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। सम्पूर्ण कार्यवाही जिला क्राइम ब्रांच प्रभारी उप निरीक्षक सुभाष पवार, थाना बसना प्रभारी अशोक यादव, हेमलाल नाग , प्रधान आरक्षक जनकराम उरांव, आरक्षक डिग्री लाल नंद, हेमंत नायक, रमाकांत साहू ,ललित यादव युगल पटेल,अनिल मांझी, संदीप भोई आदि सम्मिलित थे ।






















