बसनामहासमुंद

निर्दलीय प्रत्याशी को वोट देना मतलब अपना वोट कचरे में डालना – रमन सिंह

काकाखबरीलाल,महासमुन्द. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज गुरुवार को बसना विधानसभा के सांकरा में चुनावी सभाएं की और बसना विधानसभा सीट पर फोकस किया और सभा को सम्बोधित करते हुए एंव कही न कही भाजपा से बागी निर्दलीय प्रत्याशी सम्पत अग्रवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि निर्दलीय उम्मीदवार को वोट देकर अपना वोट व्यर्थ ना करें इनको वोट देना मतलब वोट की बर्बादी है, 1000-500 वोट पाकर नगर पंचायत,नगर पालिका तक ठीक है, उनका काम ही है चुनाव लड़ना वो पंच ,सरपंच, विधायक और लोकसभा का भी चुनाव लड़ सकते है, वहीं आगे निर्दलीय प्रत्याशी को व्यंग करते हुए कहा कि बस पैसों की गर्मी रहती है कुछ लोगों को इनको वोट देकर अपना वोट बर्बाद न करें अगर पैसे से विधायक बनते तो ये करोड़पति अरबपति टाटा सब नेता बन गए होते अतः ये दलदल निर्दलीय के चक्कर मे न पड़े अपना वोट कचरे में न डाले, पैसा लेना और निर्दलीय प्रत्याशी की गर्मी उतार देना उन्हें एक वोट भी मत देना।

वहीं अजित जोगी की जनता कांग्रेस और और बसपा गठबंधन को व्यंग करते हुए कहा कि हाथी में नांगर फंदा हुआ है। ऐसा हमने पहली बार देखा है कि हाथी में नांगर फंदा हुआ है अगर हाथी में नांगर करेंगे तो खेतों का क्या होगा..
भारतीय जनता पार्टी विकास का पर्याय है, बसना के संपूर्ण विकास के लिए कमल चिह्न पर बटन दबाकर भाजपा के प्रत्याशी श्री डी. सी. पटेल को विजयी बनाएँ।

उन्होंने कहा, “मैं कहता हूं कि गरीबी हटाओ और कांग्रेस कहती है, रमन हटाओ। चावल देने से सरकार नहीं बनती। नीयत, नीति और नेता ठीक होना चाहिए तब सरकार बनती है, लेकिन कांग्रेस के पास न तो नेता हैं और न ही नीति और नीयत।

वहीं सारंगढ़ में सभा में कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं पर गौर किया और हर वर्ग के उत्थान के लिए काम करके दिखाया है।

पहले चरण की 14 सीटें जीत रहे हम

सीएम ने कहा कि 60 वर्षों में छत्तीसगढ़ अति पिछड़ा व भय-भूख से पीड़ित क्षेत्र था जब यहां के गरीब लोग कनकी, कुटकी खाकर अपना जीवन यापन करने पर मजबूर थे। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण की 14 सीटों पर जीतेंगे।

देखें वीडियो:

हरिकेश भोई, खेमराज नायक,रामकुमार नायक की संयुक्त रिपोर्ट….

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!