महासमुंद

पुलिस और यूनिसेफ के संयुक्त भागीदारी में जिला स्तरीय आत्मनिर्भरता की कार्यशाला का आयोजन रायपुर में संपन्न

शुकदेव वैष्णव,महासमुंद:-कार्यक्रम का आयोजन यूनिसेफ के सहयोग से महासमुंद जिला पुलिस विभाग के द्वारा किया जा रहा है। उक्त कार्यशाला का आयोजन जिला महासमुंद के पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री विनोद कुमार मिंज के निर्देशन में किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ जिला रायपुर अंतर्गत डी ए वी मोंनेट पब्लिक स्कूल मंदिर हसौद से किया गया है। कार्यशाला के शुभारम्भ अवसर पर महासमुंद पुलिस स्टाफ के द्वारा श्री संतोष सिंह पुलिस अधीक्षक महासमुंद के मैसेज को उपस्थित छात्रों को बताया गया है। इसके बाद महासमुंद पुलिस के बाल मित्र रोशना डेविड और महिला आरक्षक अन्नू भोई के द्वारा मोंनेट स्कूल के400 छात्रों को आत्म रक्षा कराते का प्रक्षिक्षण दिया गया।

उक्त कार्यशाला में प्राचार्य डॉक्टर चेतना शर्मा ने महासमुंद पुलिस के द्वारा बालिकाओं को जागरूक करने के लिए चलाये जा रहे अभियान की प्रशंशा करते हुए पुलिस अधीक्षक महासमुंद को धन्यवाद अर्पित किये। उन्होंने छात्रों को कार्यशाला में महासमुंद पुलिस स्टॉफ के द्वारा दिए गए जानकारी को कंठस्त करने और अपने जीवन में उपयोग करते हुये अच्छे नागरिक बनकर अपने कर्तव्यों को निभाने की बात बताये है। इसके बाद द्वितीय सत्र में मंदिर हसौद के रानी दुर्गावती शासकिय कन्या शाला के लगभग 800 छात्रों को भी आत्म सुरक्षार्थ करते का प्रशिक्षण महासमुंद पुलिस स्टॉफ के द्वारा दिया गया है। प्राचार्य श्री जी आर साहू ने भी महासमुंद पुलिस इस अभियान की प्रशंसा करते हुए बताये कि पुलिस को अपना मित्र समझाना चाहिए और हमेशा नियमो का पालन करते हुए अनुशासित रहना चाहिए। उक्त कार्यशाला में महासमुंद पुलिस के बाल मित्र रोशना डेविड, कराते प्रशिक्षक महिला आरक्षक अन्नू भोई, महासमुंद पुलिस की टीम के द्वारा छात्रों को साइबर क्राइम, atm फ्रॉड के सम्बन्ध में भी लाभदायक जानकारी दिया गया है । कार्यशाला को सफल बनाने में थाना मंदिर हसौद के पुलिस स्टॉफ, मोनेट स्कूल और शासकीय रानी दुर्गावती कन्या शाला के स्टॉफ का विशेष सहयोग रहा है। इस अभियान को चरणबद्ध तरीके से रायपुर संभाग के अन्य जिले धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार में भी किया जायेगा। जिससे अधिक से अधिक छात्रों को जागरूक किया जा सके।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!