झलप

डबरी के अंदर 12 बोरी में पुलिस को मिले 583 पौवा शराब, 50 हजार से अधिक का शराब जब्त.

झलप (काकाखबरीलाल)। पटेवा पुलिस को 2 सितंबर को अवैध शराब पकड़ने में बहोत बड़ी सफ़लता हाथ लगी है. पटेवा पुलिस ने 2 सितंबर को 633 पौवा अंग्रेजी शराब कीमत लगभग 50 हजार रुपये को जप्त कर चार आरोपियों पर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।

जानकारी के अनुसार पटेवा पुलिस मुखबीर में सुचना पर ग्राम रायतुम में भारी मात्रा की अवैध शराब की बिक्री पर कार्यवाही करते हुए रामप्रसाद दुबे तथा उसके किराना दुकान की तलाशी ली जहाँ से उसे बेसन की प्लास्टिक बोरी में 50 पाव अंग्रेजी शराब मिली।

शराब के बारें में आरोपी रामप्रसाद दुबे से पूछताछ करने पर उसने पुलिस को बताया कि वह अपने सहयोगी लच्छन उर्फ लक्ष्मण ठाकुर के साथ ग्राम झलप के मधुकांत शुक्ला एवं हेमंत मिर्धा के द्वारा लाकर दिये गये शराब को बेचते है तथा चांदादेवी मंदिर के बगल के डबरी में छुपाकर रखा है।

इसकी सुचना मिलते ही पुलिस डबरी की खोजबीन कराने में जुट गई. जहाँ आरोपीयों के द्वारा उक्त डबरी में 12 बोरी पानी के अंदर छुपाया गया था. जिसे पुलिस ने बाहर निकाला और तलाशी लेने पर 11 बोरी में 50-50 पाव अंग्रेजी शराब तथा एक बोरी में 33 पाव अंग्रेजी शराब कुल 583 पाव अंग्रेजी शराब सीलबंद पुलिस ने जप्त किया।

पटेवा पुलिस ने आरोपीयों से कुल 633 पाव अंग्रेजी व्हीस्की कुल जुमला 113 लीटर 940 एमएल शराब कीमती लगभग 50,640 रू0 को जप्त कर विधिवत कार्यवाही किया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!