देश-दुनिया

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक नए साल से एटीएम से कैश निकालने के तरीके में बड़ा बदलाव

(देश दुनिया काका खबरीलाल)। . देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक नए साल से एटीएम से कैश निकालने के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। एसबीआई ने ग्राहकों को अच्छी बैंक फैसिलिटी और फ्रॉड एटीएम ट्रांजैक्शन से बचाने के लिए ये कदम उठाया है. बैंक वन टाइम पासवर्ड आधारित कैश विदड्रॉल सिस्टम शुरू करने जा रहा है। यह नई प्रणाली 1 जनवरी, 2020 से शुरू होगी। इसके तहत रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक एटीएम से कैश निकालने के लिए आपको बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी बताना होगा। यह नियम 10 हजार रुपये से ज्यादा के कैश ट्रांजैक्शन पर लागू होगा. बैंक ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। एटीएम में पैसा निकालने के लिए बैंक आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजेगा। यह सिर्फ एक ही ट्रांजैक्शन पर काम करेगा। इस नई प्रणाली से कैश निकालने की मौजूदा प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह प्रक्रिया किसी और बैंक के एटीएम पर काम नहीं करेगी क्योंकि फिलहाल नेशनल फाइनेंशियल स्विच में इसे तैयार नहीं किया गया है. बैंक का कहना है कि इससे फर्जी कार्ड्स से होने वाले अवैध ट्रांजैक्शन्स को रोका जा सकेगा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!