महासमुंद
पिथौरा ठाकुर ने लिया कार्यभार,नायब तहसीलदार साहू अंततः हुए भारमुक्त

शुकदेव वैष्णव,काकाखबरीलाल/महासमुन्द- पिथौरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार प्रेम लाल साहू अंततः भारमुक्त हुए l साहू के स्थान पर रायपुर से तबादला में आए पवन कुमार ठाकुर ने कार्यभार ग्रहण कर लिया हैl ज्ञात हो कि निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शक सिद्धांतों के अनुसार नायब तहसीलदार प्रेम लाल साहू का तबादला 31 जुलाई को जारी आदेश अनुसार गरियाबंद हुआ था, किंतु नायब तहसीलदार साहू तबादले के बाद भी जमे हुए थे व न्यायालीन कार्य संपादित कर रहे थे l पिथौरा अधिवक्ता संघ के द्वारा नायब तहसीलदार को तत्काल भार मुक्त करने हेतु आला अधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित किया था लिहाजा उन्हें भारमुक्त कर दिया गया है l
AD#1
























