अवैध शराब परिवार करते 02 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महासमुंद(काकाखबरीलाल) बागबाहरा क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब बिक्री पर लगातार पुलिस द्वारा नजर रखी जा रही है। दिनांक 01/05/2021 को मुखबिर सूचना पर NH353 रोड पिथौरा चौक बागबाहरा के आरोपी 01. शत्रुहन कुमार मन्नाडे पिता स्व0 राधेश्याम मन्नाडे उम्र 33 साल साकिन धो भट्ठी थाना खरोरा जिला रायपुर छ0ग0 हाल रमन टोला महासमुन्द जिला महासमुन्द, 02. राजेन्द्र प्रसाद मन्नाडे पिता मिट्ठा लाल मन्नाडे उम्र 38 साल साकिन धोबभट्ठी थाना खरोरा जिला रायुपर छ0ग0 के सयुक्त कब्जे से 01. एक काले रंग का हीरो स्प्लेण्डर प्लस मो0सा0 क्रमांक CG 04 KY 2805 पुरानी इस्तेमाली कीमती 20,000 रूपये , 02. एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 150 नग उडिसा राज्य निर्मित जेब्रा छाप कच्ची महुआ शराब प्रत्येक पाउच में 200/ 200 एमएल भरी हुयी जुमला शराब 30,000 एमएल कीमती 7500 रूपये 03. नगदी रकम 1600 रूपये, 04. एक MI कंपनी का रेडमी 5A टच स्क्रीन पुरानी इस्तेमाली मोबाईल फोन कीमती 3000 रूपये कुल जुमला कीमती 32,100 रूपये को जप्त किया गया आरोपियो के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गयी। आरोपी के विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 93/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी, प्रआर. सम्पत महापात्र आरक्षक ठाकुर राम पटेल , विक्रम लहरे चालक आरक्षक भुपेन्द्र चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा।
























