महासुमंद

महांसमुद :प्लेसमेंट कैम्प में युवाओं को मिला रोजगार और कौशल विकास से संबंधित मार्गदर्शन

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘बेरोजगारी भत्ता योजना‘‘ के तहत् पात्र युवाओं को रोजगार/स्वरोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण से जोड़े जाने हेतु वृहद् प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के मागदर्शन में जिला रोजगार अधिकारी, रोजगार स्वरोजगार एवं मार्गदर्शन केंद्र तथा कौशल विकास विभाग द्वारा शंकराचार्य भवन, बागबाहरा रोड महासमुंद में आयोजित किया गया। साथ ही ऐसे युवा जो सीधे रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए विभिन्न निजी प्लेसमेंट एजेंसियां जैसे सोनाटा फाइनेंस द्वारा 7, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस द्वारा 10, टेंगो सिक्यूरिटी सर्विसेस द्वारा 6, एलर्ट सिक्यूरिटी सर्विसेस द्वारा 7 एवं एलआईसी एडवायजर द्वारा 5 आवेदन भराए गए। साथ ही स्वरोजगार (ऋण) हेतु इच्छुक युवाओं का जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के माध्यम से 30, जिला अंत्यावसायी निगम के माध्यम से 10 एवं ग्रामोद्योग के माध्यम से 3 प्रकरण तैयार किए गए एवं कौशल प्रशिक्षण के लिए मोबाइल रिपेयरिंग कोर्स में 22, ड्रायवर कोर्स में 32, इलेक्ट्रिकल में 15, नर्सिंग में 71, सिलाई में 65 एवं कम्प्यूटर कोर्स में 216 युवाओं का काउंसलिंग किया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!