सरायपाली
सरायपाली :लोहे का धारदार कत्ता लहराते युवक दबोचा गया

सरायपाली( काकाखबरीलाल). पुलिस को दिनांक 28/06/2023 को मुखबिर सूचना मिला कि अजित चौहान नामक व्यक्ति बैदपाली मोड़ ताजनगर में लोहे का धारदार कत्ता लहराते घूम रहा है जिससे आम जनता भयभीत है। सूचना पर पुलिस की टीम मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी किये जो अजित चौहान अपने हाथ में लोहे का धारदार कत्ता लेकर लहरा रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम अजित चौहान पिता पारस चौहान उम्र 21 साल वार्ड नंबर 9 झिलमिला थाना सरायपाली बताया आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार कत्ता जिसकी लंबाई 13 इंच , फल की लंबाई 8 इंच एवं फल की चौड़ाई 3 इंच को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।पुलिस ने धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1






























