बीजापुर

रियासी क्षेत्र में मिला महिला का शव पुलिस जांच में जुटी

बीजापुर (काकाखबरीलाल).नगरपालिक कार्यालय से लगे शांतिनगर वार्ड के करीब महिला का शव पानी में डूबा मिला. शव की शिनाख्त मौके पर मिले आधार कार्ड से हुई है. शव शांतिनगर निवासी सहायक आरक्षक सोनू ककेम की पत्नी अनिता ककेम की है.नगरपालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर ने पुलिस को शव मिलने की जानकारी दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर किसी तरह के खून के धब्बे नहीं मिले हैं, इस वजह से हत्या का कारण पता नहीं चल पाया है.
बता दें अनिता ककेम रविवार से ही लापता थी, सोनू के मुताबिक उसने अनिता के परिजनों से पतासाजी की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. आज उसे शांतिनगर में शव मिलने की जानकारी मिली. टीआई शशिकांत भरद्वाज ने बताया कि महिला का शव पानी में डूबा हुआ है. प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका प्रतीत हो रही है. शरीर पर किसी तरह के बाहरी जख्म नही हैं. पोस्टमार्टम के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!