युवाओं के लिए शानदार मौका नगर सेना में निकली भर्ती

नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ में डाटा एंट्री ऑपरेटर और सहायक ग्रेड-3 के 13 रिक्त पदों पर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के जरिए सीधी भर्ती की जाएगी। व्यापमं के अधिकारियों ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। व्यापमं के अधिकारियों के अनुसार राज्य के स्थानीय निवासी ऑनलाइन आवेदन करने के लिए व्यापमं की वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं। डाटा एंट्री आपरेटर के 3 और सहायक ग्रेड-3 में 10 पदों पर भर्ती की जाएगी।आरडीए के प्रोजेक्ट इंद्रप्रस्थ रायपुरा में 108 फ्लैट्स के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मुताबिक इंद्रप्रस्थ फेस-2 ईडब्ल्यूएस (1बीएचके) फ्लैट्स का मूल्य 5 लाख 22 हजार 870 रुपए रखा गया है। इसका कारपेट एरिया 304 वर्गफुट होगा। आवेदन 25 मार्च 2022 तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं। 11 अप्रैल को हितग्राहियों के अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।































