छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ माशिम ने जारी किया आदेश 10 वीं और 12 वीं के छात्र इस तारीख तक भर सकते हैं परीक्षा फार्म

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं बोर्ड के छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख तय कर दी है. बोर्ड ने स्कूल से 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए है. इसके लिए प्रदेश के सभी स्कूल को दिशा निर्देश जारी कर दिया है.निर्देश के मुताबिक,10वीं-12वीं के छात्रों को परीक्षा फॉर्म शुल्क दो सौ रुपए, अंकसूची शुल्क 70 रुपए, प्रायोगिक, नामांकन और पर्यावरण प्रायोगिक शुल्क 60 रुपए देने होंगे. वहीं अतिरिक्त शुल्क 80 रुपए तय की गई है. वहीं गेप वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा.माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल ने बताया कि हर साल स्कूल खुलते ही बोर्ड परीक्षा के लिए नामांकन कराया जाता है. इसके साथ ही परीक्षा शुल्क नामांकन शुल्क स्कूल के माध्यम से लिया जाता है. साथ ही नामांकन सूची स्कूल जमा करते हैं. इसके लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है. कक्षा 10वीं एवं 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का परीक्षा फ़ार्म भरना आरंभ हो गया है. फॉर्म 15 सितंबर तक ऑनलाइन भरे जा सकते हैं. इसके लिए शुल्क निर्धारित है.कक्षा 10वीं के लिए 8वीं, 9वीं एवं 12वीं के परीक्षा फ़ॉर्म के लिए 10वीं 11वीं की अनुसूची संस्था प्रमुख द्वारा प्रमाणित छाया प्रति लगाना अनिवार्य होगा.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!