छत्तीसगढ़

युवक की बेरहमी से सिर कुचल कर हत्या

जिले से सनसनी खेज मामला सामने आया है. एक युवक की बेरहमी से सिर कुचल कर हत्या कर दी गई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, डौंडी थाना क्षेत्र के अवारी गांव के केवट पारा में खून से लथपथ एक युवक की लाश मिली. ग्रामीणों ने जैसे ही युवक की लाश को देखा फौरन घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. शव को देखकर आशंका जताई जा रही है की युवक की हत्या भारी वस्तु से सिर कुचल कर की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक भावसिंग गायकवाड़ पिता अक्तु राम 35 डौंडी थाना क्षेत्र के लिम्हाटोला गांव का रहने वाला था. मृतक का शव अवारी गांव के केवट पारा के निवासी फूल सिंग (बुजुर्ग) के घर के सामने मिला है. इस हत्या के मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और बुजुर्ग से पूछताछ भी कर रही है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!