
- नितिन गुप्ता की रपट बसना– नीलांचल सेवा समिति के तत्वाधान में विगत दिनों मंगल भवन बसना मे समिति के अध्यक्ष श्री संपत अग्रवाल के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ।
- बैठक में आगामी विभिन्न कार्यक्रमो के संबंध में विचार विमर्श किया गया।नीलांचल सेवा समिति के द्वारा 20 /05/2018 से 26/05/2018 तक अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ का भव्य एवं विशाल आयोजन किया जावेगा।उक्त कार्यक्रम में बसना विधान सभा क्षेत्र के लगभग400 कीर्तन मंडलिया भाग लेगें।उपरोक्त बातें नीलांचल सेवा समिति के अध्यक्ष श्री संपत अग्रवाल ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि यह भव्य आयोजन बसना नगर में पहली बार होगा और ऐतिहासिक होगा।बसना नगर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड मे दर्ज हो,ऐसा कार्यक्रम क्षेत्र की आम जनता के सहयोग से सफल होगा।कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 400 कीर्तन मंडली को आमंत्रित किया जावेगा जिसमे एक मंडली मे लगभग50 से 55लोग होंगे।लगभग22000 लोग सिर्फ आदरणीय कीर्तन मंडली के सदस्य होंगे।आगे श्री संपत अग्रवाल ने बताया कि आदर्श हायर सेकंडरी स्कूल मैदान में अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ का विशाल आयोजन किया जावेगा।
- उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज उपस्थित होकर आशिर्वचन देगें।आज से500वर्ष पूर्व नवदीप मायापुरी से चैतन्य महाप्रभु ने नाम यज्ञ का प्रारंभ किया था।वृन्दावन मे भी नाम यज्ञ का आयोजन किया जाता है।इसी परम्परा को कायम रखते हुए पूरे उड़ीसा से छत्तीसगढ़ के बसना क्षेत्र के गांव गांव में यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।आयोजन को भव्य रूप देने के लिए बसना क्षेत्र कीर्तन मंडली के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों से चर्चा कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया है। भगवान जगन्नाथ की कृपा से विगत 35 वर्षों से पुरी भगवान के दर्शन करने जाता हूँ।मेरे मन मस्तिष्क में यह विचार आया कि एक ऐसा धार्मिक आयोजन अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ किया जावे जिससे बसना क्षेत्र मे सुख, शांति खुशहाली आये।
- बैठक में मुख्य रूप से एन एल भोई, हेमंत बारीक, शीत गुप्ता, मनहरण सोनवानी, बसंत प्रधान, त्रिलोचन प्रधान, रघुवीर प्रधान ,कीर्तन मंडलियों के प्रमुख गण के अलावा समिति के सदस्य सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।

AD#1
























