नौकरी-विज्ञापन

नौकरी: इंडियन ऑयल में निकली भर्ती

इंडियन ऑयल ने एग्जीक्यूटिव के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इंडियन ऑयल में होने वाली ये भर्ती 106 एग्जीक्यूटिव पदों के लिए है। ये भर्तियां फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

खास तारीखें

आवेदन की शुरुआती तारीख : 28 फरवरी 2023

आवेदन की आखिरी तारीख : ​​ 23 मार्च, 2023

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

उम्मीदवारों की उम्र 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। बीई, बीटेक या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार इस नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
होमपेज पर करियर के टैब पर जाएं। यहां भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
लॉग इन क्रेडेंशियल फिल करें। सभी डिटेल्स के साथ एप्लिकेशन फॉर्म को फिल करें और सबमिट कर दें।
ऑनलाइन पेमेंट करें और एप्लिकेशन फीस भरें।
आगे की जरूरत के लिए एप्लिकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लें।
ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद एप्लिकेशन फॉर्म को सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ The Advertiser, Post Box No 3096, Head Post office, Lodhi Road, New Delhi 110003 पते पर भेजें। इसे 4 अप्रैल, 2023 से पहले भेजना होगा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!