रायपुर

पुराने आशिक के चक्कर में प्रेमिका ने शादी के 10 दिन बाद ही ससुराल से भागी , पुराने आशिक ने घुमाने का प्रलोभन देकर किया दुष्कर्म

रायपुर( काकाखबरीलाल). राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से आज ही दुष्कर्म का दूसरा केस भी सामने आया है। शादीशुदा महिला ने अपने पूर्व प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। दरअसल, बताया जा रहा है कि पुराने आशिक के चक्कर में प्रेमिका शादी के 10 दिन के भीतर ही अपने पति को छोड़कर ससुराल से घर आ गई थी। ऐसा करने के लिए उसे पूर्व प्रेमी विवेक दुबे ने कहा था। ससुराल से आने के बाद वो विवेक के पास चली गई। विवेक उसे शादी करने की बात कहकर बिलासपुर और कोरबा ले जाकर घुमाता रहा। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध भी बनाया। ठगा महसूस होने पर पीड़िता ने पुरानीबस्ती थाने में शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!